Friday, July 11, 2025
Homeव्यवसाय और वित्तआज शेयर बाजार में रही भारी गिरावट, सेंसेक्स में देखी गई 689.81अंकों...

आज शेयर बाजार में रही भारी गिरावट, सेंसेक्स में देखी गई 689.81अंकों की गिरावट , निवेशकों को हुआ 3.6 लाख करोड़ का नुकसान

आज शेयर बाजार में तीसरे दिन भी गिरावट जारी रही सेंसेक्स का 6 389 अंक गिरा और निफ्टी 250000 टूटा लिए जाने किन शहर में गिरावट रही और क्या रही गिरावट की वजह

आज शेयर बाजार में रही भारी गिरावट, सेंसेक्स में देखी गई 689.81अंकों की गिरावट , निवेशकों को हुआ 3.6 लाख करोड़ का नुकसान, आज शेयर बाजार में तीसरे दिन भी गिरावट जारी रही सेंसेक्स  6 389 अंक गिरा और निफ्टी 205.40अंक टूटा  आईए जाने किन शेयरों में गिरावट रही और क्या रही गिरावट की वजह

कैसा रहा आज का शेयर बाजार?

आज सेंसेक्स में भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स में आज 689.81 अंकों की गिरावट के बाद, सेंसेक्स आज 0.83% गिरकर 82,500.47 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में आज देखी गई 205.40 अंकों की गिरावट, निफ्टी में आज 0.81% की गिरावट देखी गई। निफ्टी 25,149.85 के स्तर पर रहा। आज लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही।

आज आईटी कंपनी टीसीएस के नतीजे कमजोर रहे। भारत और अमेरिका के बीच में भी अभी व्यापार समझौता हो नहीं पाया है जिसके कारण निवेशकों ने मुनाफावसुली को चुना। बीएसई के स्माल कैप और मिडकैप इंडेक्स में आज 0.70% की गिरावट देखी गई। आज लगातार तीसरा दिन था जब बाजार लाल निशान में बंद हुआ।

किस क्षेत्र में देखी गई सबसे अधिक गिरावट 

  • आज आईटी के क्षेत्र में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली आज 1.8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। 
  • निफ़्टी मीडिया इंडेक्स में आज 1.5% की गिरावट देखनेको मिली। 
  • निफ़्टी ऑटो में आज 1.4% की गिरावट देखने को मिली। निफ़्टी रियलिटी और निफ्टी इंफ्रा में एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। 
  • निफ़्टी फार्मा इंडेक्स में 0.9% की गिरावट देखने को मिली।
  •  निफ़्टी एंड से सीजी इंडेक्स में 0.7% की गिरावट देखने को मिली

किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक मंदी 

  • सेंसेक्स के आज 30 में से 22 शेयर लाल निशान में बंद हुए। 
  • सबसे अधिक मंदी आज टीसीएस के शेयर में देखने को मिली। टीसीएस का शेयर आज 3.46% की गिरावट के साथ बंद हुआ। 
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में आज मंदी देखी गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में आज 2.75% की मंदी देखने को मिली।
  • भारती एयरटेल के शेयर में आज 2.20% की मंदी देखने को मिली।
  • टाटा मोटर्स के शेयर में आज 2.% प्रतिशत की मंदी देखने को मिली।
  • टाइटन की शेयर‌ में आज 1.73 प्रतिशत की मंदी देखने को मिली।
  • आज सबसे कम मंदी पावरग्रिड के शेयर में 0.05% की रही।

आज किन शेयरों में तेजी देखने को मिली 

  • आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 में से सिर्फ आठ शेयरों में तेजी देखने को मिली।
  • सबसे अधिक तेजी हिंदुस्तान लीवर के शेयर में 4.67% की देखने को मिली।
  • सन फार्मा के शेउहर में 0.56% की तेजी देखने को मिली।
  • एनटीपीसी के शेयर में आज 0.37% की तेजी देखने को मिली।
  • ईटरनल के शेयर में आज 0.19% की तेजी देखने को मिली।
  • सबसे कम  आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में 0.01% की रही।

आज कैसा रहा कारोबार

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4165 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 1557 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 2450 शेयरों में मंदी देखने को मिली। आज 158 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 133 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 42 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।

आज शेयर मार्केट में निवेशकों का हुआ 3.6 लाख करोड रुपए का नुकसान 

आज शेयर मार्केट में निवेशकों को 3.6 लाख करोड रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। आज बीएसई में निश्चित कोई कंप्यूटर का मार्केट केपीटलाइजेशन घटकर 456.62 लाख करोड रुपए रह गया है। कल मंगलवार को मार्केट केपीटलाइजेशन 460.25 लाख करोड रुपए था। 1 दिन में पस में लिस्टेड कंपनियों का कल मार्केट केपीटलाइजेशन 3.63 लाख करोड रुपए घट गया है।

शेयर बाजार में आज क्यों तीसरे दिन भी रहीं गिरावट 

आईटी शेयरों पर भारी दबाव गिरावट की बड़ी वजह बना और टीसीएस के शेयरों में 2% की गिरावट देखी गई टीसीएस के कमजोर नतीजे के कारण पूरा आईटी सेक्टर में गिरावट रही । इंडेक्स में निफ्टी के सभी आईटी के शेयर आज लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। 

अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता नहीं हो पाया है 

अमेरिका और भारत के बीच में हो रही व्यापार वार्ता भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है जिसके कारण निवेशक असमंजस्ते हैं। 

वैश्विक बाजार दिखाई दे रहा है कमजोर 

पूरे वैश्विक बाजार में इस समय कमजोरी का दौर चल रहा है जिसका असर भारत पर भी पड़ रहा हैअमेरिका  कनाडा पर 35% तारीफ लगा दिया है जिसके कारण गिरावट देखी गई है। जापान, साउथ कोरिया के शेयर मार्केट मैं गिरा वट देखी गई लेकिन ताइवान हॉन्ग कोंग मैं आज शेयर हरे निशान पर रहे।

डोनाल्ड ट्रंप और फेडरल रिजर्व के बीच में कड़वाहट बनी हुई है 

डोनाल्ड ट्रंप कंपनी फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में तीन प्रतिशत की कटौती की मांग की है। उनका कहना है कि इससे अमेरिका पर सरकारी कर्ज पर ब्याज बहुत कम होगा इकोनॉमी को राहत मिलेगी लेकिन एक्सपर्ट्स कह रहे हैं इससे फेडरल रिजर्व कमजोर होगा जिससे बाजार का विश्वास उन पर से डगमगा जाएगा। जिसके कारण वैश्विक अस्थिरता हो सकती है।

 क्रूड ऑयल के दामों में तेजी 

अमेरिका रूस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय तेल मार्केट में क्रूड ऑयल का दाम बढ़ गया है जिससे भारत के शेयर मार्केट में गिरावट बड़ी है। 

निष्कर्ष 

  • आज तीसरे दिन भी शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी रहा। 
  •  आज निवेशकों को भारी नुकसान हुआ।
  • आज आईटी कंपनी टीसीएस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा जिसके कारण पूरा आईटी सेक्टर आज लाल निशान के नीचे रहा।
  • भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता न होने पाने के कारण शेयर मार्केट के नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसीलिए इस समय वैश्विक बाजार कमजोर है।
  • क्रूड ऑयल के दामों में तेजी से भी शेयर मार्केट में गिरावट आ रही है। डोनाल्ड ट्रंप का फेडरल रिजर्व के बीच खींचतान का असर पूरे विश्व के शेयर बाजार पर पड़ रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments