Thursday, July 3, 2025
Homeव्यवसाय और वित्तआज शेयर बाजार में दूसरे दिन भी रही गिरावट सेंसेक्स निफ्टी हुए...

आज शेयर बाजार में दूसरे दिन भी रही गिरावट सेंसेक्स निफ्टी हुए लाल निशान में बंद,निवेशकों के डूबे 53,000 करोड़ रुपए

आज शेयर बाजार में दूसरे दिन भी रही गिरावट सेंसेक्स निफ्टी हुए लाल निशान में बंद,निवेशकों के डूबे 53,000 करोड़ रुपए,सेंसेक्स मैं देखी गई 170.22 अंकों और 0.20% की गिरावट के बाद बंद हुआ 83,239., 47 पर निफ्टी मैं देखी गई 48.10 अंकों की गिरावट और 0.19% की गिरावट के साथ निफ्टी आज बंद हुआ 25,405.30 पर

कैसा रहा आज का शेयर बाजार

आज सेंसेक्स में देखी गई दूसरे दिन भी गिरावट। सेंसेक्स में आज 170.22 अंकों की गिरावट के बाद,पिछले दो दिनों से जारी है गिरावट।  सेंसेक्स आज 0.20% प्रतिशत गिरकर 83,239., 47 के स्तर पर पहुंचा।निफ्टी में आज देखी गई 0.19% की गिरावट, निफ्टी में आज 48.10 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी आज 25,405.30 के स्तर पर रहा।आज दिन की शुरुआत सकारात्मक हुई थी

अमेरिका वियतनाम का व्यापार समझौता वैश्विक शेयर बाजार में एक सकारात्मक शुरुआत लेकर आया था लेकिन अंत के कुछ घंटे में मुनाफा वसूली ने शुरुआत की सारी बढ़त को खत्म कर दिया और निफ्टी और सेंसेक्स आज दिन के निचले स्तर पर बंद हुए। आज निफ्टी मिडकैप में 0.6%की गिरावट रही और स्मॉल कैप में 0. 5% की बढ़त देखने को मिली। 

आज कितने शेयर हुए हरे निशान में बंद 

  • आज बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
  • सबसे अधिक बढ़त मारुति सुजुकी के शेयर में 3.72% की रही।
  • इंफोसिस के शेयर में 0.48% की बढ़त देखी गई। 
  • एनटीपीसी के शेयर में 0.45% की बढ़त देखने को मिली।
  •  इटरनल के शेयर में 0.38% की बढ़त देखने को मिली। 
  • एशियन पेंट्स के शहर में 0.38% की बढ़त देखने को मिली। 
  • सबसे कम बढ़त सन फार्मा के शहर में 0.10% की देखने को मिली।
  • आज निफ्टी मिडकैप तीसरे दिन में गिरावट जारी रही जबकि स्मॉल कैंप इंडेक्स में 0.5% की बै देखने को मिली 

किस क्षेत्र में देखी गई सबसे अधिक तेजी व गिरावट 

आज बॉर्डर मार्केट का रुख मिला-जुला रहा आज बैंकिंग मैटर रियल्टी और टेलीकॉम के शेयरों में बिकवाली देखी गई फार्मा और ऑटो के शेयर में तेजी का माहौल रहा।

किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक मंदी 

  • सेंसेक्स के आज 30 में से 20 शेयर लाल निशान में बंद हुए।
  •  आज बजाज फिनसर्व के शेयर में सबसे अधिक गिरावट देखी गई। बजाज फिनसर्व के शहर में आज 1.46% की गिरावट देखने को मिली।
  •  अदानी पोर्ट्स के शहर में आज 0.80% की गिरावट देखने को मिली।
  • ट्रेंट का शेयर आज 0.76% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
  •   स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शेयर में आज 0.68% की गिरावट देखी गई। 
  • टीसीएस के शेयर में आज0.65% की गिरावट देखने को मिली।
  •  भारती एयरटेल के शेयर में आज0.59% की मंदी देखने को मिली। 
  • एक्सिस बैंक के शेयर में आज 0.44% प्रतिशत की मंदी देखने को मिली।
  •  आज सबसे कम मंदी एचडीएफसी बैंक के शेयर में 0.01% की रही।

आज कितने शेयरों में कारोबार हुआ?

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4168 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 2010 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 1995 शेयरों में मंदी देखने को मिली। आज 148 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 54 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।

आज शेयर मार्केट में निवेशकों के डूबे 53,000 करोड़ रुपए 

 आज आखिरी के घंटे में जमकर बिकवाली हुई जिसके कारण निवेशकों की आज 53000 करोड़ रुपए डूब गए। कल 2 जुलाई को मार्केट केपीटलाइजेशन 460.81 करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 460.28 लाख करोड़ रुपए रहा आज निवेशकों 53,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है निवेशकों की संपत्ति में 51,000 करोड़ रुपए की गिरावट आई है

निष्कर्ष

आज लगातार दूसरे दिन बाजार की गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है इस समय वैश्विक बाजार  सकारात्मक है लेकिन शेयर बाजार का इतना गिरना घरेलू स्तर पर अनिश्चिंता को दिखाता है

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments