गर्भ में बिमार बच्चे की रक्षा की ईश्वर ने, अल्ट्रासाउंड में दिखाई दिया ईश्वर का हाथ,कभी कभी कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर आपईश्वर की सत्ता पर यकीन होने लगता है कि जब हम सब जिस से निराश हो जाते हैं तो ईश्वर हमारा हाथ पकड़ कर हमें रास्ता दिखाते हैं। बस हमें उस परमसत्ता पर भरोसा रखना होगा। आइये जाने कि कैसे ईश्वर ने अपने होने का संकेत हमें एक अजन्मे बच्चे के माध्यम से पहुंचाया।
अमेरिका की अमांडा के साथ हुआ एक चमत्कार
अमेरिका की अमांडा फोस्टर जब अपने 32 सप्ताह के गर्भ की जांच करवाने जब अस्पताल पहुंची तो सामने आई फोटो को देखकर न केवल वो बल्कि जिसने भी उस अल्ट्रासाउंड तस्वीर को देखा वो आश्चर्य चकित रह गया।
अमांडा ने की सोशल मीडिया पर अपनी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट की तस्वीर वायरल
अमांडा ने अपनी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट की तस्वीर में देखा कि उसके बच्चे के सर के ऊपर एक हाथ दिखाई दिया। अमांडा का मानना है कि यह हाथ ईश्वर का हाथ था। जो उसके बच्चे के सर को सहला रहा था। अमांडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह तस्वीर शेयर की है। अमांडा का मानना है कि ईश्वर ने स्वयं उसके बच्चे की मदद की है।
अमांडा के बच्चे को थी एक जटिल बिमारी
अमांडा की प्रेग्नेंसी शुरू से ही जटिल थी।अमांडा का बच्चा गर्भ में ही दिल की बिमारी से जूझ रहा था। डाक्टरों ने अमांडा को बताया था कि बच्चे के दिल के पास स्थित ऑर्टा के उस हिस्से में दिक्कत थी जोकि शरीर में खून पहुंचाने का काम करता है। यही हिस्सा शरीर में खून पहुंचाने का मुख्य माध्यम होता है।
अमांडा को क्यों लगता है ईश्वर ने की है उसके बच्चे की मदद?
जब अमांडा को अपने बच्चे की बिमारी का पता लगा उसने रात दिन ईश्वर से अपने बच्चे के स्वस्थ होने की प्रार्थना की।वो हरबार अल्ट्रासाउंड है पहले ईश्वर से सबकुछ ठीक करने की प्रार्थना करती। उसके साथ उसका परिवार मित्र, रिश्तैदारों ,अपने पराये सभी ने ईश्वर से बच्चे के स्वस्थ होने की प्रार्थना की
और फिर जब उसने दोबारा जांच करवाई तो बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ था।उसकी यह बिमारी पूरी तरह से गायब हो चुकी थी। ऐसे में उसे लगा कि ईश्वर ने उसकी मदद की है।और फिर जब उसने दोबारा अल्ट्रासाउंड करवाया तो उसे एक हाथ दिखाई दिया जो बच्चे का सर सहला रहा था।
अमांडा की बड़ी बच्ची ने देखा था सबसे पहले अल्ट्रासाउंड में हाथ
अमांडा की बड़ी बच्ची ने सबसे पहले अल्ट्रासाउंड में हाथ देखा था।अमांडा की बड़ी बच्ची ने सबसे पहले अल्ट्रासाउंड में हाथ देखकर पूछा कि यह हाथ किसका है और वो सब चकित रह गए। अमांडा ने जब अपनी बड़ी बच्ची की बात सुनकरअल्ट्रासाउंड में हाथ देखातो वह भी आश्चर्य चकित रह गयी। और फिर जब अमांडा के पति ने वो हाथ देखा तो उनके मुंह से निकल गया यह ईश्वर का हाथ है जिसने उनके बेटे की रक्षा की है
। अमांडा ने भी जब तस्वीर को देखा तो वो आश्चर्य चकित रह गयी। और फिर उन्होंने यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी । अब जो भी इन तस्वीरों को देख रहा है ईश्वर की कृपा के आगे नतमस्तक हो रहा है। ईश्वर के चमत्कार को देख एक बार फिर उस महासत्ता के आगे विश्व नतमस्तक है।
कुछ लोगों का मानना बच्चे का खुद का हाथ है तस्वीर में
जहां एक तरफ लोग इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं वहीं कुछ लोगों को का कहना है कि ये बच्चे का खुद का हाथ है। अब सच्चाई क्या है ये तो ईश्वर स्वयं जानते हैं पर तस्वीर में जो हाथ दिख रहा है वह किसी बच्चे का हाथ तो बिल्कुल भी नहीं लगता।