Friday, June 20, 2025
Homeव्यवसाय और वित्तआरबीआई ने भारतीय गवर्नमेंट को दिया 2.69 लाख करोड़ डिविडेंड का रिकॉर्ड...

आरबीआई ने भारतीय गवर्नमेंट को दिया 2.69 लाख करोड़ डिविडेंड का रिकॉर्ड फिसकल डिफिसिट घटेगा जीडीपी के 4.2% तक, नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टेड सबमिट में अदानी अंबानी और वेदांत मिलकर करेंगे पूर्वोत्तर का विकास 

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2024 25 के लिए भारत सरकार को 2.69 लाख करोड रुपए का रिकॉर्ड डिविडेंड ट्रांसफर करने की घोषणा की है। पिछले साल यह रिकॉर्ड 2.1 लाख करोड रुपए था। पिछले साल के मुकाबले यह 27.4% अधिक है। नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर समिट में अंबानी अडानी और वेदांत ग्रुप ने मिलकर पूर्वोत्तर के विकास के लिएकई योजनाएं बनाने की की घोषणा।

नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर सम्मिट में पूर्वोत्तर के विकास को मिलेगा फायदा 

रिलायंस इंडस्ट्रीज अदानी ग्रुप का वेदांत ग्रुप में पूर्वोत्तर राज्यों में संयुक्त रूप से 1.55 लाख करोड रुपए निवेश करने की एक दिल की है जिससे इस संसाधन समृद्ध क्षेत्र को विकास की गति मिलेगी अलग-अलग क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पर पाएंगे 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने की घोषणा 

राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर समिट के उद्घाटन सत्र में दिल्ली में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने यह घोषणा की मुकेश अंबानी का कहना है कि यह सांझा समूह डिजिटल बुनियादी ढांचा, स्वच्छ ऊर्जा खुदरा स्वास्थ्य और खेलों में आने वाले 5 सालों में अपने निवेश को दुगने से अधिक कर देगा मुकेश अंबानी का कहना है कि आने वाले 5 साल में इस समूह द्वारा 75000 करोड रुपए का निवेश कर लिया जाएगा।

मुकेश अंबानी का कहना रिलायंस ने किया है अभी तक 30,000 करोड रुपए का निवेश

मुकेश अंबानी ने कहा रिलायंस अभी तक पिछले 40 वर्षों में इस क्षेत्र में लगभग 30,000 करोड रुपए का निवेश कर चुका है। आने वाले पांच वर्षों में हम अपने निवेश को 75 हजार करोड रुपए से अधिक दुगने से भी अधिक करने के लिए आशान्वित भी हैं। ऐसा करके हम 25 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियों को अवसर प्रदान करेंगे।

रिलायंस जिओ करेगा अपने सब्सक्राइबर बेस को 50 लाख से दोगुना 

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जिओ अपने 5G सब्सक्राइबर बेस को 50 लाख से दुगना करेगा। मुकेश अंबानी का कहना है कि वह रिलायंस जिओ को शिक्षा स्वास्थ्य एवं अन्य उद्यमों को एआई सुविधा से जोड़ेंगे। रिलायंस रिटेल स्थानीय किसानों और कार्यक्रमों से लोकल खरीद के विस्तारिकरण करण के बाद एफएमसीजी कारखाने भी बनाएगा। स्वस्थ ऊर्जा के क्षेत्र में भी रिलायंस 350 कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र विकसित करने वाला है जिससे बंजर भूमि को भी धन भूमि में बदला जा सके।

समूह का रिलायंस फाऊंडेशन करेगा कैंसर अस्पताल का विस्तार 

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस फाऊंडेशन मणिपुर में 150 बिस्तर वाला कैंसर हॉस्पिटल बनाएगा। मिजोरम विश्वविद्यालय के साथ मिलकर बेस्ट कैंसर केयर पहल बनाएगा। जिसका उद्देश्य ब्रेस्ट कैंसर पेशेंट का इलाज करना और उनकी केयर करना होगा। रिलायंस फाऊंडेशन गुवाहाटी में भारत की सबसे बड़ी जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशाला में से एक में अपना योगदान देगा। 

क्या कहना है वेदांत समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल का 

वेंदांतन समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि वह अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय, व मिजोरम में 30,000 करोड रुपए का निवेश करेंगे। जिससे इस क्षेत्र में एक लाख से अधिक की नौकरियां उपलब्ध होगी

अनिल अग्रवाल का कहना है कि यह निवेश तेल और गैस के क्षेत्र में, महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में, रिफायनिंग सुविधाओं के क्षेत्र में, बिजली और ऑप्टिकल फाइबर, सिस्टम इंटीग्रेशन नवीनीकरण, ऊर्जा ट्रांसमिशन और डाटा सेंटर के क्षेत्र में किया जाएगा। वेदांत ने साल की शुरुआत में असम में 50,000 करोड रुपए निवेश की घोषणा की थी। अनिल अग्रवाल ने कहा आज पूर्वोत्तर राज्य दोहरे क्षेत्र में विकास कर रहे हैं। वेदांत पूर्वोत्तर राज्यों में निवेश करने के लिए संकल्पित है। 

क्या कहना है अदानी ग्रुप का 

अदानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी ने कहा कि हमने 3 महीने पहले असम में 50,000 करोड रुपए निवेश करने के लिए प्रतिबद्धता जताई थी। अब हम पूर्वोत्तर क्षेत्र में अगले 10 सालों में 50,000 करोड रुपए अतिरिक्त निवेश करने की घोषणा कर रहे हैं। हम हरित ऊर्जा क्षेत्र में अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।

इस क्षेत्र में स्मार्ट मीटर, हाइड्रो पंप, स्टोरेज पावर ट्रांसमिशन, सड़के, राजमार्ग, डिजिटल ढांचा ,लॉजिस्टिक इसके अलावा कौशल व व्यावहारिक प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से भी ओध्योगिक क्षमता का निर्माण होगा। गौतम अडानी ने कहा हम बुनियादी ढांचे से अधिक क्षेत्र के लोगों पर निवेश करने पर ध्यान देंगे। हमारा पहला ध्यान स्थानीय नौकरियों ,उद्यमिता और सामुदायिक जुड़ाव को प्राथमिकता देना होगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments