Saturday, August 2, 2025
Homeव्यवसाय और वित्तआज शेयर बाजार में सेंसेक्स में महीने के पहले दिन भी जारी...

आज शेयर बाजार में सेंसेक्स में महीने के पहले दिन भी जारी रही गिरावट 

कैसा रहा आज का शेयर बाजार आज महीने के पहले दिन भी सेंसेक्स में गिरावट देखी गई । सेंसेक्स में आज 585.67 अंकों की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स आज 0.72 प्रतिशत गिरकर 80,599,91 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में भी आज देखी गई 0.83 % की गिरावट, निफ्टी में आज 203 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी आज 24,565.35 के स्तर पर रहा। लगातार 5 सप्ताह से सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हो रहे हैं

आज शेयर बाजार में सेंसेक्स में देखी गई 585.67 अंकों की गिरावट, सेंसेक्स आज 0.72% की गिरावट के साथ बंद हुआ 80,599,91 पर ,निफ्टी भी फिसला 24,565.35 के स्तर पर 

कैसा रहा आज का शेयर बाजार

आज महीने के पहले दिन भी सेंसेक्स में गिरावट देखी गई । सेंसेक्स में आज 585.67 अंकों की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स आज 0.72 प्रतिशत गिरकर 80,599,91 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में भी आज देखी गई 0.83 % की गिरावट, निफ्टी में आज 203 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी आज 24,565.35 के स्तर पर रहा। लगातार 5 सप्ताह से सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हो रहे हैं

किस क्षेत्र में देखी गई सबसे अधिक गिरावट 

आज लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट का दौर जारी रहा। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट का दौर जारी रहा। बॉर्डर मार्केट में भी आज काफी गिरावट देखने को मिली मिड कैप इंडेक्स में आज 1.37% की गिरावट देखी गई ।

स्मॉल कैप इंडेक्स में आज 1.56% की गिरावट देखने को मिली। आज केवल एफएमसीजी के क्षेत्र में ही तेजी देखने को मिली बाकी सभी क्षेत्रों में आज शेयर लाल निशान में रहे। सबसे अधिक गिरावट आज फार्मा, टेलीकॉम के शेयरों में देखने को मिली। आज मेटल, आईटी, रियल्टी, ऑयल, गैस कमोडिटी के क्षेत्र में भी काफी गिरावट देखने को मिली।

किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक मंदी 

सेंसेक्स के आज 24 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक मंदी आज सन फार्मा के शेयर में देखने को मिली। सन फार्मा का शेयर आज 4.43% की गिरावट के साथ बंद हुआ। टाटा स्टील के शेयर में आज 3.04% मंदी देखी गई। मारुति के शेयर में आज 2.65% मंदी देखने को मिली।

टाटा मोटर्स के शेयर में आज 2.60% की मंदी देखने को मिली। इंफोसिस के शेयर में आज 2.52% प्रतिशत की मंदी देखने को मिली। आज सबसे कम मंदी अदानी पोर्ट्स के शेयर में 1.91% % की रही।

आज किन शेयरों में तेजी देखने को मिली 

आज बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 6 शेयर हरे निशान के नीचे रहे। आज बीएसई सेंसेक्स के 6 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। आज ट्रेंट के शेयर में 3 .24% की बढ़त देखने को मिली। एशियन पेंट्स के शेयर में आज 1.40% की बढ़त देखने को मिली। हिंदुस्तान लीवर के शेयर में आज 1.17% की बढ़त देखने को मिली। आईटीसी के शेयर में आज 1.14% की बढ़त देखने को मिली। कोटक बैंक के शेयर में आज 0.88% की बढ़त देखने को मिली। आज सबसे कम बढ़त रिलायंस के शेयर में देखने को मिली जो कि 0.24% रही।

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के किन शेयरों में कारोबार हुआ। 

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4169 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 1309 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 2711 शेयरों में मंदी देखने को मिली। आज 149 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 140 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 80 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।

आज शेयर मार्केट में 5.21 लाख करोड़ रुपए का नुक़सान हुआ 

 आज निवेशकों को 5.21 लाख करोड़ रुपए का नुक़सान हुआ। कल मार्केट केपीटलाइजेशन 449.72 लाख करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 444.51 लाख करोड़ रुपए रहा आज निवेशकों को 5.21 लाख करोड़ रुपए का नुक़सान हुआ।

विशेषज्ञों ने क्या कहा

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इंडेक्स 24675 के स्तर से ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो इसमें और तेजी आने की उम्मीद है लेकिन बाजार में सतर्क नजरिया बनाए रखना आवश्यक है। लेकिन अगर निफ्टी 24650 से 24600 के स्तर पर रहता है तो निफ्टी 24,450 तक गिर सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments