Saturday, June 14, 2025
HomeUncategorizedआज शेयर बाजार में दूसरे दिन भी जारी रही गिरावट,सेंसेक्स आज  ...

आज शेयर बाजार में दूसरे दिन भी जारी रही गिरावट,सेंसेक्स आज   570 अंकों की गिरावट के साथ , 81,118.60 पर बंद हुआ निफ्टी भी फिसल कर आया 24,718.60 पर 

आज शेयर बाजार में दूसरे दिन भी जारी रही गिरावट,सेंसेक्स आज   570 अंकों की गिरावट के साथ , 81,118.60 पर बंद हुआ निफ्टी भी फिसल कर आया 24,718.60 पर आज सेंसेक्स में देखी गई 570.38 अंकों की गिरावट सेंसेक्स 0.70% की गिरावट के साथ, 81,11860 पर बंद हुआ निफ्टी भी फिसलकर 169.60 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ  24.718.60 पर 

कैसा रहा आज का शेयर बाजार

आज सेंसेक्स में दूसरे दिन भी  फिर से देखी गई गिरावट। आज बाजार में शुरुआत में तेजी देखी गई थी लेकिन दोपहर के बाद इसमें तेज गिरावट आई और सेंसेक्स 823 अंक गिरकर बंद होने लगा। निफ्टी भी 24,900 से नीचे आ गया । निवेशकों को आज शुरुआत में  6 लाख करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ता दिख रहा था। सेंसेक्स में आज 570.38 अंकों की गिरावट के बाद,पिछले छह दिनों से जारी तेजी हुई खत्म।

सेंसेक्स आज 0.70 प्रतिशत गिरकर 81,11860 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में आज0.68% की गिरावट देखी गई, निफ्टी में आज 169.60 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी आज 24,718.60  के स्तर पर रहा। बीएसई की मिड कैप व  स्मॉल कैप इंडेक्स में आज 0.30% की गिरावट देखने को मिली। आज इंडिया वोलैटिलिटी इंडेक्स 7% से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुआ।

क्यों बाजार में रही आज गिरावट 

कल अहमदाबाद में हुए एयरलाइंस के विमान हादसे, ईरान पर इजरायल के हमले और तेल  के  दामों में तेजी के कारण निवेशकों में चिंता व घबराहट का माहौल था जिसके कारण बाजार पर दबाव बना और सभी सेक्टरोरल  इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। आज निफ्टी मिडकैप व स्मॉल कैप इंडेक्स में हल्की गिरावट आई।

किस क्षेत्र में देखी गई सबसे अधिक गिरावट 

आज सभी क्षेत्र में गिरावट का दौर था सिर्फ 30 में से सिर्फ चार शेयर ही हरे निशान पर बंद हुए।

आज कितने शेयर हुए लाल निशान के नीचे बंद? किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक मंदी 

सेंसेक्स के आज 30 में से 26 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक मंदी आज  अदाणी पोर्ट्स शेयर में देखने को मिली।अदाणी पोर्ट्स का शेयर आज 2.61%  की गिरावट के साथ बंद हुआ।  आईटीसी  के शेयर में आज  1.67% की मंदी देखी गई।  इन्डस बैंक के शेयर में आज 1.52% की  मंदी देखने को मिली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में आज  1.49% की मंदी देखने को मिली।

एचडीएफसी के शेयर में आज 1.15% प्रतिशत की मंदी देखने को मिली। आज सबसे कम मंदी भारती एयरटेल के शेयर में 0.07 % की रही।

आज कितने शेयरों में तेजी देखने को मिली 

आज सेंसेक्स के सिर्फ चार शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए इसमें सबसे अधिक तेजी टेक महिंद्रा के शेयर में 1.02% की देखी गई। टाटा कंसल्टेंसी के शेयर में 0.36% की तेजी देखने को मिली। सन फार्मा के शेयर में 0.23% की तेजी देखे तो मिली। मारुति की सुजुकी के शहर में 0.16% की तेजी देखने को मिली।

कैसा रहा आज कारोबार 

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4122 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के  1538 शेयरों में तेजी  देखी गई। आज 2451  शेयरों में मंदी देखने को मिली। आज 133   शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज  80 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 57 शेयरों ने अपने कारोबार के 52 सप्ताह के निम्नतम स्तर को छुआ ।

आज शेयर मार्केट में निवेशकों के 2.10 लाख करोड़ रुपए डूबे 

 आज निवेशकों के  2.10  लाख करोड़ रुपए डूबे। कल 12 जून को मार्केट केपीटलाइजेशन 449.58 लाख करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 447.48  लाख करोड़ रुपए रहा आज निवेशकों ने 2.10 लाख करोड़ रुपए गंवाएं। निवेशकों को 2.10 लाख करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments