Saturday, June 14, 2025
Homeव्यवसाय और वित्तअच्छा काम करो इनाम पाओ एक कंपनी ऐजिलिसियम ने दी अपने कर्मचारियों...

अच्छा काम करो इनाम पाओ एक कंपनी ऐजिलिसियम ने दी अपने कर्मचारियों को क्रेटा कार तोहफे में 

अच्छा काम करो इनाम पाओ एक कंपनी ऐजिलिसियम ने दी अपने कर्मचारियों को क्रेटा कार तोहफे में , ऐजिलिसियम नामक एक कंपनी ने अपनी एम्पलाइज को हुंडई क्रेटा कार को अच्छा काम करो और हुंडई क्रेटा इनाम में पाओ कार्यक्रम के तहत इनाम में दिया 

चेन्नई की कंपनी ऐजिलिसियम ने अपने एम्पलाइज को में हुंडई क्रेटा कार देकर सम्मानित किया

चेन्नई की कंपनी ऐजिलिसियम ने अपने उन कर्मचारियों को हुंडई क्रेटा कार देकर सम्मानित किया जो कि कंपनी शुरू होने के पहले दिन से ही कंपनी में काम कर रहे थे। कर्मचारियों को पुरस्कार में हुंडई क्रेटा कार देने के लिए चेन्नई में खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में किया गया था इस कार्यक्रम में 500 एम्पलाइज को सम्मिलित किया गया। 

कंपनी ने दी अपने 10 साल पूरे होने की खुशी में हुंडई क्रेटा कार 

कंपनी ने अपने एम्पलाइज को कंपनी के 10 साल पूरे होने की खुशी में हुंडई क्रेटा कार गिफ्ट की।इस हुंडई क्रेटा कार के शुरुआती वर्जन की ऑन रोड कीमत लगभग 13 लाख रुपए बताई जा रही है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक ईमेल के द्वारा सूचना दी जिसमें उन्हें बताया गया की कंपनी आपके अच्छे काम को देखते हुए हुंडई की क्रेटा आपको देने जा रही है आपको कैसा लगेगा। 

क्या है ऐजिलिसियम कंपनी में? 

ऐजिलिसियम कंपनी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस ऑफर करती है। कंपनी ने अपने 25 कर्मचारियों को यह गाड़ी उपहार में दी। कंपनी ने अपने 10 साल पूरे होने की खुशी में अपने कर्मचारियों को यह गाड़ियां उपहार में दी थी। 

ऐजिलिसियम कंपनी ने अपने एम्पलाइज को सम्मानित करने के लिए किया एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया

ऐजिलिसियम कंपनी ने अपने एम्पलाइज को सम्मानित करने के लिए एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ऐजिलिसियम कंपनी ने अपने उन एम्पलाइज को सम्मानित किया जो पहले दिन से ही कंपनी में थे। इन एंप्लॉयज को सम्मानित करने के लिए ऐजिलिसियम ने चेन्नई में खास कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में 500 कर्मचारी शामिल हुए थे। यह उपहार एक सरप्राइज था कर्मचारियों को पहले से इस उपहार के विषय में कोई जानकारी नहीं थी। जब उन लोगों को इस उपहार के विषय में पता चला तो अधिकतर को विश्वास ही नही हुआ। 

इस कंपनी के फाउंडर राजा बाबू ने कहा की कंपनी एंप्लॉयज का ध्यान हमेशा रखती रहेगी

 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित कंपनी के इस खास कार्यक्रम में कर्मचारी सपरिवार आमंत्रित थे। इस मौके पर कंपनी के फाउंडर राज बाबू ने अपने खास कर्मचारियों के लिए इनाम का ऐलान करते हुए कहा मुझ पर भरोसा बनाए रखने के लिए धन्यवाद। लीडर के लिए अनुयायी होना आवश्यक है मुझे लगता है कि मैंने अपना फर्ज पूरा किया है और मैं आगे भी करता रहूंगा। कंपनी ने हुंडई क्रेटा के आरसी पेपर पर एम्पलाइज के नाम लिखवाये हैं।

ऐजिलिसियम कंपनी की शुरुआत हुई थी 2014 में 

ऐजिलिसियम कंपनी की शुरुआत 2014 में हुई थी। राज बाबू ने इसकी शुरुआत की थी। इस शुरुआत में किसी से कोई मदद नहीं ली गई थी। यह कंपनी लाइफ साइंसेज इंडस्ट्री के लिए काम करती है। कंपनी के फाउंडर राज बाबू ने कहा कि इस स्टार्टअप की CAGR 45 % रहने का अंदाजा है। कंपनी के फाउंडर का कहना है कि 2027 तक कंपनी का रेवेन्यू 10 लाख डॉलर करोड हो जाएगा।

कंपनी के फाउंडर ने कहा कठिन समय में भी समय पर सैलरी बढ़ाती है कंपनी

कंपनी के फाउंडर ने कहा हमारी कंपनी कठिन समय में भी समय पर सैलरी बढ़ाती है। कंपनी के फाउंडर राज बाबू ने कहा हमने हमेशा यह माना है कि हमारे लिए हमारे अपने सबसे अहम है हमने हमेशा अपने एम्पलाइज का ध्यान रखा है। इस स्टार्टअप में हमेशा एम्पलाइज का ध्यान रखा गया है बिजनेस के रास्ते में कई चुनौतीयां आती है।

उन चुनौतियों के बावजूद हमने कंपनी के एम्पलाइज की सैलरी हमेशा बढाई है। ऐसे सालों में भी जब इंडस्ट्री के लिए सावधानी बरतना आवश्यक था तब भी हमने समय-समय पर सैलरी बढ़ाकर अपने एम्पलाइज की जरूरत का ध्यान रखा। ऐसा बहुत कम कंपनियां करती है बड़ी कंपनियां भी मुश्किल वक्त आने पर सैलरी बढ़ाना तो दूर एम्पलाइज की छंटनी शुरू कर देती हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments